RTO Learner Licence Mock Test

नीचे से कोई भी पेपर चुनें और प्रैक्टिस शुरू करें। सभी 10 पेपर फ्री हैं।


Mock Test Paper 4

आधिकारिक RTO परीक्षा के लिए अपनी तैयारी जांचें।

नियम (Rules):

  • इस टेस्ट में 20 प्रश्न होंगे।
  • पास होने के लिए आपको कम से कम 16 प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे।
  • हर प्रश्न के लिए आपको 30 सेकंड का समय मिलेगा।

    RTO Learner Licence Mock Test क्यों जरूरी है?

    भारत में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहला चरण है Learner's Licence (LL) हासिल करना, जिसके लिए आपको RTO ऑफिस में एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा देनी होती है। इस परीक्षा में ट्रैफिक नियमों, सड़क संकेतों और वाहन सुरक्षा से जुड़े 15 से 20 सवाल पूछे जाते हैं।

    बहुत से उम्मीदवार यह सोचकर बिना तैयारी के चले जाते हैं कि "ट्रैफिक नियम तो सब जानते हैं।" लेकिन असली परीक्षा में सवाल काफी specific होते हैं — जैसे सड़क पर बने चिन्हों का सटीक अर्थ, स्पीड लिमिट के नंबर, जुर्माने की राशि, और दस्तावेज़ों की वैधता। इन्हें बिना पढ़े सही जवाब देना मुश्किल होता है।

    VehicleInfoCheck का यह Free Mock Test आपको बिल्कुल असली RTO एग्जाम जैसा अनुभव देता है। 10 अलग-अलग पेपर, हर पेपर में 20 नए सवाल, 30 सेकंड का टाइमर, और तुरंत रिजल्ट — सब कुछ एकदम आधिकारिक परीक्षा की तरह। सभी पेपर हल करने के बाद आप पहली बार में ही RTO टेस्ट पास कर सकते हैं।

    Learner Licence परीक्षा कैसी होती है? (पूरी जानकारी)

    अगर आप पहली बार Learner's Licence के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि परीक्षा का format कैसा होता है। नीचे step-by-step पूरी जानकारी दी गई है:

    Step 1: Online Slot Booking

    सबसे पहले Sarathi Parivahan Portal पर जाएं और Learner Licence के लिए Online Apply करें। Form भरते समय सही जानकारी दें क्योंकि इसी के आधार पर आपकी DL बनेगी। Slot Book होने के बाद आपको जो date और time मिलती है, उसी दिन RTO जाना होता है।

    Step 2: RTO में Document Verification

    RTO ऑफिस में आपको ये दस्तावेज़ लेकर जाने होंगे:

    Step 3: Computer-Based Test

    Document Verification के बाद आपको एक कंप्यूटर पर बैठाया जाता है जहाँ 15-20 multiple choice questions आते हैं। हर सवाल के साथ 3 options होते हैं। कुछ सवालों में ट्रैफिक संकेतों की तस्वीरें भी दिखाई जाती हैं। Test पूरी तरह Hindi या English में दिया जा सकता है, आप अपनी भाषा चुन सकते हैं।

    Step 4: Result और LL Card

    Test pass होने पर आपको उसी दिन या कुछ दिनों में Learner Licence Card मिल जाता है। LL Card मिलने के बाद आप अपने साथ किसी valid DL holder को बैठाकर गाड़ी चला सकते हैं। LL पर "L" का बोर्ड गाड़ी के आगे-पीछे लगाना अनिवार्य है। LL की वैधता 6 महीने होती है।

    ट्रैफिक संकेतों को कैसे पहचानें? (Mock Test में सबसे ज़्यादा पूछे जाते हैं)

    RTO Mock Test और असली परीक्षा, दोनों में ट्रैफिक संकेतों (Road Signs) से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा आते हैं। भारत में Road Signs को तीन मुख्य categories में बांटा गया है, और इनकी पहचान उनके रंग और आकार से होती है:

    1. Mandatory Signs (अनिवार्य संकेत) — लाल बॉर्डर, गोल आकार

    ये वो संकेत हैं जिन्हें हर हाल में मानना कानूनी रूप से जरूरी है। इन्हें तोड़ने पर traffic challan कटता है। उदाहरण: No Entry (प्रवेश निषेध), No Parking, Speed Limit, No Overtaking, No U-Turn। इनका आकार गोल होता है और बॉर्डर लाल रंग का होता है।

    2. Cautionary Signs (सावधानी संकेत) — पीले रंग का त्रिकोण

    ये संकेत ड्राइवर को आगे आने वाले खतरे के प्रति सचेत करते हैं। इनका आकार तिकोना (triangle) होता है और रंग पीला होता है। उदाहरण: Speed Breaker Ahead, School Ahead, Railway Crossing, Slippery Road, Steep Descent।

    3. Informatory Signs (सूचना संकेत) — नीला या हरा, आयताकार

    ये संकेत ड्राइवर को उपयोगी जानकारी देते हैं जैसे Hospital, Petrol Pump, Parking, Rest Area, Food Court आदि। इनका आकार आयताकार होता है। Services के signs नीले रंग के और Highways के signs हरे रंग के होते हैं।

    Mock Test की तैयारी करते समय इन तीनों categories के signs को ध्यान से याद करें। ऊपर दिए गए सभी 10 पेपर में image-based questions भी हैं जो आपकी यह पहचान पक्की करते हैं।

    Mock Test में लोग सबसे ज्यादा कहाँ गलती करते हैं?

    हजारों users के test results analyze करने के बाद हमने पाया कि कुछ topics पर गलतियाँ सबसे ज्यादा होती हैं। इन पर विशेष ध्यान दें:

    RTO LL Test की तैयारी कैसे करें? (5 आसान Tips)

    💡 Tip 1: सभी 10 Paper हल करें

    हमारे सभी 10 Mock Test Papers में अलग-अलग प्रश्न हैं। Paper 1 से शुरू करें और रोज 1-2 पेपर हल करें। जब आप सभी 10 पेपर में 16/20 या इससे ज्यादा लाने लगें, तो समझ लें कि आप तैयार हैं।

    💡 Tip 2: गलत उत्तरों की समीक्षा करें

    Result Screen पर "गलत उत्तरों की समीक्षा" section जरूर देखें। जो सवाल गलत हों उन्हें नोट करें और दोबारा उसी पेपर को attempt करें। गलतियों से सीखना सबसे तेज़ तरीका है।

    💡 Tip 3: Traffic Signs की Images याद करें

    परीक्षा में image-based questions जरूर आते हैं। हमारे mock test में भी ऐसे सवाल हैं। Traffic signs को उनके रंग और आकार के आधार पर याद करें — Mandatory (लाल गोल), Cautionary (पीला तिकोना), Informatory (नीला/हरा आयत)।

    💡 Tip 4: Motor Vehicles Act के जुर्माने याद करें

    2019 में Motor Vehicles Act में बड़े बदलाव हुए और जुर्माने कई गुना बढ़ गए। इन नए जुर्मानों के सवाल परीक्षा में अक्सर आते हैं। बिना Helmet ₹1000, बिना Seatbelt ₹1000, Signal Jump ₹5000 तक, Drunk Driving ₹10,000 पहली बार।

    💡 Tip 5: mParivahan App से भी Practice करें

    सरकारी mParivahan App में भी LL Test की practice facility है। हमारे Mock Test के साथ-साथ mParivahan App पर भी practice करें। इससे आपको असली exam interface की आदत पड़ जाएगी।

    Learner Licence के बाद Permanent DL कैसे बनवाएं?

    LL मिलने के बाद आपको कम से कम 30 दिन गाड़ी की प्रैक्टिस करनी होती है। इसके बाद आप Permanent Driving Licence (DL) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। LL valid रहते हुए (6 महीने के अंदर) DL apply करना जरूरी है।

    Permanent DL के लिए RTO में एक practical driving test देनी होती है जिसमें आपको गाड़ी चलाकर दिखानी होती है। कुछ RTOs में figure-8, hill start, और reverse parking जैसे टेस्ट लिए जाते हैं। इसलिए LL मिलते ही गाड़ी चलाने की प्रैक्टिस शुरू कर दें।

    अपनी Driving Licence की validity, expiry date, और category check करने के लिए हमारा Driving Licence Status Check पेज देखें। अगर आपके वाहन का RC Status या Insurance validity check करना है तो हमारा Vehicle RC Status Check पेज visit करें।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

    Q. लर्नर लाइसेंस टेस्ट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

    अलग-अलग राज्यों में यह थोड़ा भिन्न हो सकता है, लेकिन आमतौर पर 20 में से कम से कम 12-16 प्रश्न (60-80%) सही करने होते हैं। हमारे Mock Test में हमने 80% (16/20) का passing mark रखा है ताकि आपकी तैयारी पक्की हो और आप किसी भी राज्य की परीक्षा में आसानी से pass हो सकें।

    Q. क्या यह मॉक टेस्ट फ्री है?

    जी हाँ, VehicleInfoCheck पर सभी 10 Mock Test Papers बिल्कुल मुफ्त हैं। कोई registration नहीं, कोई fees नहीं। आप जितनी बार चाहें प्रैक्टिस कर सकते हैं। हम सलाह देते हैं कि Paper 1 से Paper 10 तक सभी सेट एक बार जरूर हल करें।

    Q. अगर मैं RTO टेस्ट में फेल हो गया तो दोबारा कब दे सकता हूँ?

    असली RTO एग्जाम में fail होने पर आपको दोबारा fees भरकर नया slot book करना होता है। आमतौर पर 7 दिन बाद दोबारा attempt दे सकते हैं। इसीलिए पहले attempt में ही pass होने के लिए हमारे सभी 10 Mock Test Papers practice करें और result screen पर गलत उत्तरों की समीक्षा जरूर देखें।

    Q. लर्नर लाइसेंस की वैधता कितनी होती है?

    Learner Licence जारी होने की तारीख से 6 महीने तक valid रहता है। इस 6 महीने के दौरान आपको Permanent DL के लिए apply करना जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें — LL मिलने के बाद कम से कम 30 दिन बाद ही Permanent DL के लिए apply किया जा सकता है।

    Q. Learner Licence किस उम्र में बनता है?

    Geared Motorcycle और Car (LMV) के लिए minimum age 18 साल है। 50cc तक के बिना gear वाले वाहन (जैसे moped) के लिए 16 साल में भी LL बन सकता है, लेकिन इसके लिए parents की written consent जरूरी होती है।

    Q. क्या LL पर अकेले गाड़ी चला सकते हैं?

    नहीं। Learner Licence पर गाड़ी चलाते समय आपके साथ हमेशा एक valid Permanent Driving Licence holder होना चाहिए। गाड़ी के आगे और पीछे "L" (Learner) का लाल बोर्ड लगाना भी अनिवार्य है। बिना इसके गाड़ी चलाने पर traffic challan कट सकता है।

    Q. RTO Mock Test में कौन से topics से सबसे ज्यादा सवाल आते हैं?

    RTO LL Test में मुख्यतः इन topics से सवाल आते हैं: (1) ट्रैफिक संकेत और उनके रंग/आकार, (2) Speed Limits, (3) Overtaking Rules, (4) Motor Vehicles Act के penalties, (5) दस्तावेज़ों की validity (LL, DL, RC, Insurance, PUCC), (6) सड़क पर priority rules, (7) Emergency situations में क्या करें। हमारे Mock Test में इन सभी topics को cover किया गया है।

    Q. Driving Licence बनवाने में कुल कितना समय लगता है?

    पूरी process में आमतौर पर 1-2 महीने लगते हैं। LL Apply करने से LL मिलने तक 1-2 हफ्ते, फिर 30 दिन का mandatory wait, फिर Permanent DL Test का Slot मिलने में 1-2 हफ्ते और DL Card आने में 7-15 दिन। Online process से यह थोड़ा faster हो सकता है। अपनी DL की current status check करने के लिए हमारा DL Status Check पेज use करें।

    अन्य उपयोगी RTO सेवाएं

    ड्राइविंग और वाहन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए हमारे ये पेज भी देखें: